व्यापारियों को भी उच्च सदन में मिले प्रतिनिधित्व
वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की तर्ज पर व्यापारियों को भी उच्च सदन में जगह मिलनी चाहिए। शुक्रवार को सिगरा स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि केवल जीएसटी में ही 22 लाख व्यापारी पंजीकृत हैं। व्यापार मंडल की ओर से बनारस से यह आवाज उठाई जा रही है। सरकार तक यह मांग पुरजोर तरीके से रखी जाएगी।
व्यापारी कल्याण दिवस उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस की घोषणा की है। इसके लिए व्यापारी सरकार के आभारी हैं। लेकिन अब उच्च सदन में भी प्रतिनिधित्व चाहिए। बंसल ने कहा कि इस समय खुदरा व्यापार पर ई-कॉमर्स का प्रतिकूल प्रभाव है। इसके लिए हमारी मांग है कि सरकार जल्द देश में नियाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.