मेरठ, अप्रैल 16 -- राष्ट्रीय लोकदल ने व्यापारियों को पार्टी से जोड़ने की शुरूआत कर दी है। बुधवार को बॉम्बे बाजार स्थित चैंबर ऑफ कामर्स में व्यापारियों का कार्यक्रम किया। इसमें पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने मेरठ की कमान अभि सिंघल को जिलाध्यक्ष बनाकर सौंपी। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुआ। संगठनात्मक विस्तार को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। पार्टी ने अभि सिंघल को राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ मेरठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दीपक कुमार अग्रवाल को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सदैव व्यापारियों और आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। र...