व्यापारियों को दी गई नए आयकर नियमों की जानकारी
बाराबंकी, मई 26 -- बाराबंकी, संवाददाता। आयकर कार्यालय द्वारा डीआरडीए सभागार में नवीन आयकर अधिनियम, 2025 के संबंध में जानकारी देने के लिए एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जन सामान्य एवं करदाताओं को नये अधिनियम में लाये गये परिवर्तनों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में नये आयकर अधिनियम, 2025 के साथ-साथ नवीन फार्म, कर साथी एआई चैटबॉट कर सेतु प्रश्नोत्तर संकलन व डिजिटल संसाधनों जैसे यूटयूब वीडियो आदि से जन सामान्य एवं करदाताओं का परिचय कराया गया। इस कार्यक्रम में संयुक्त आयकर आयुक्त, परिक्षेत्र-3, लखनऊ दीपक यादव, उप आयकर आयुक्त अरविन्द चौहान लखनऊ तथा आयकर अधिकारी बाराबंकी रतन दीप सिंह समेत आयकर विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में नये आयकर अधिनियम, 2025 के संबंध में करदाताओं को पैम्पलेट एवं ब्रोशर भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.