एटा, फरवरी 27 -- अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह 6 मार्च को ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में आयोजित होगा। शुक्रवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद कार्यकारिणी सदस्यों ने गल्ला मंडी पहुंचकर मंडी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला संगठन मंत्री मनोज गुप्ता के साथ प्रत्येक वैश्य व्यापारी को कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र भेंट किया। कार्यक्रम संयोजक राजेश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 100 मेघावी छात्र-छात्राओं का अतिथियों से सम्मान किया जाएगा। जिनकी मार्कशीट नगर के 11 केन्द्र जो आमंत्रण पत्र अंकित हैं। मंडी समिति अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता संटू, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र माहेश्वरी, जिला संगठन मंत्री प्रमोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, नगर संगठन मंत्री गौरव गुप्ता, चेतन गुप्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...