मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- त्योहारों के सीजन की आहट हो गई है। तमाम कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों को त्योहारी सीजन के लिए तैयार करने में शिद्दत से जुटे हुए हैं हैं उनके लिए अब एक बड़ी राहत सरकार की तरफ से आई है सरकार ने बड़ी व्यापारिक फर्मों की ऑडिट और आयकर रिटर्न की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। इसकी प्रक्रिया व्यापारियों को 31 अक्टूबर तक पूरी करनी थी लेकिन अब सरकार की तरफ से अंतिम तारीख 31 अक्टूबर से बढ़कर 21 नवंबर कर दी गई है जिसकी वजह से व्यापारी त्योहार के सीजन में ऑडिट और आयकर रिटर्न फाइल करने की टेंशन से मुक्त हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के कारोबारियों को राहत, आयकर रिटर्न की ड्यू डेट 21 नवंबर तक बढ़ी मुरादाबाद के तमाम व्यापारी ऑडिट और आयकर रिटर्न फाइल करने की टेंशन के साथ इसकी प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए काफी मशक्क...