हरदोई, जून 6 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य कर विभाग की ओर से राज्य कर कार्यालय में व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी सुधार 2.0 पंजीयन बेस बढ़ाने पर चर्चा की गई। निल फाइलर, नान फाइलर, व्यापारी दुर्घना बीमा योजना आदि बिन्दुओं पर जानकारी दी गई। संयुक्त आयुक्त उदय प्रताप सिंह ने बताया है कि शासन की मंशानुसार खण्ड स्तर पर 10 जून तक व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यतः जी.एस.टी. सुधार 2.0 पंजीयन बेस बढ़ाने, निल फाइलर, नान फाइलर, व्यापारी दुर्घना बीमा योजना सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। व्यापारियों द्वारा उठायी गयी आपत्तियों का संतोषजनक उत्तर दिया गया। उन्होंने कहा कि व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यतः क्रेता व्यापारियों के पेमेंट कराने, पंजीयन बेस बढ़ाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभिय...