सिद्धार्थ, जून 3 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। राज्य कर विभाग की ओर से मंगलवार को इटवा कस्बे के एक लॉज में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जीएसटी करदाताओं को कर व्यवस्था से जुड़ी नवीन जानकारी दी गई और कर संबंधी नियमों के प्रति जागरूक किया गया। डिप्टी कमिश्नर सिद्धार्थ सौरभ बंधु ने कहा कि विभाग कर व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों से समय पर कर भुगतान करने व जीएसटी नियमों का पूरी तरह अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि करदाताओं के सहयोग से ही राजस्व संग्रह बढ़ेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- छुटमलपुर से हुई व्यापारी संवाद की शुरूआत, 10 जून तक चलेगा समस्याओं पर मंथनजीएसटी पोर्टल और ई-इनवॉइसिंग उन्होंने जीएसटी पोर्टल के संचालन, ई-इनवॉइसिंग, र...