व्यापारियों के हित में ई-वे बिल के नए प्रावधान
वाराणसी, जून 14 -- वाराणसी। देश में सोमवार से लागू होने वाले ई-वे बिल के नए प्रावधानों पर व्यापारियों ने मंथन किया। रविवार को बैठक में उन्होंने इसे ईमानदार व्यापारियों के हित में बताया। कहा कि पारदर्शी, सुरक्षित और ट्रैकिंग आधारित व्यवस्था के लिए बदलाव जरूरी है। लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ में महानगर उद्योग व्यापार समिति के सदस्यों की बैठक में अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका ने सोमवार से लागू होने वाले ई-वे बिल के नए प्रावधानों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। कहा कि जीएसटी परिषद ने प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और ट्रैकिंग आधारित बनाने के लिए बदलाव किए। निश्चित रूप से व्यापार जगत के लिए यह महत्वपूर्ण है। महामंत्री अशोक जायसवाल और पंकज अग्रवाल का मानना है कि बदलाव का उद्देश्य फर्जी बिलिंग, आईटीसी दुरुपयोग और माल परिवहन में अनियमितताएं रोकना है। यह ईमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.