कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता नगर कांग्रेस ने वैट (पुरानी प्रणाली) के सर्वर बंद होने के कारण रिफंड और जीएसटी से संबंधित अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुवाई में अपर आयुक्त ग्रेड 1 विजय प्रकाश राम को ज्ञापन दिया। कहा कि व्यापारियों के साथ अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेसियों ने लखनपुर स्थित एसजीएसटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अपर आयुक्त ने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। महेश मेघानी, अजय त्रिपाठी, राकेश द्विवेदी, अनिल श्रीवास्तव, अनिल कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.