अल्मोड़ा, फरवरी 12 -- अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की गुरुवार को बैठक हुई। 20 व 21 फरवरी को होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बताया कि दीप चंद्र सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान लगने वाले शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद होंगे। व्यापार मंडल ने बताया कि शिविर में पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, हृदय रोग और हड्डी से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे। साथ ही 15 मार्च को जिला सम्मेलन आयोजित करने की तिथि तय की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...