लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता शिवा जी मार्ग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को हुसैनगंज में स्थानीय होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र, चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि पवन मनोचा के अलावा कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल मौजूद रहे। व्यापारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जहां लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने शिवा जी मार्ग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल दीक्षित, वरिष्ठ महामंत्री अंकित शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिनव गुप्...