लखनऊ, जुलाई 9 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल और मेदांता हॉस्पिटल के बीच गुरुवार को एक एमओयू साइन हुआ। इसके तहत प्रदेश के प्रमुख जिलों में व्यापारियों और नागरिकों के लिए फ्री हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कार्डियोलॉजिस्ट डा. आरके सरन ने दिल को सुरक्षित रखने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि संयमित जीवनशैली, सुबह की सैर और नियमित चेकअप से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। आपातकाल में गोल्डन आवर (शुरुआती 4 घंटे) और डिस्प्रिन का महत्व भी समझाया। मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों से व्यवसाय के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की अपील की। यह भी पढ़ें- हार्ट को रखना है हमेशा जवान? दिल के डॉक्टर ने खोला अपनी दिनचर्या का राज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...