व्यापारियों के लिए पार्सल वैन बुकिंग हुई और आसान
झांसी, जून 29 -- झांसी। रेलवे ने व्यापारियों और पार्सल ग्राहकों को बड़ी सुविधा देते हुए पार्सल वैन बुकिंग की प्रक्रिया को और सरल एवं पारदर्शी बना दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब व्यापारी अपनी आवश्यकता के अनुसार माल ढुलाई के लिए पसंदीदा लोडिंग तिथि से 90 दिन पहले तक पार्सल वैन की मांग (इंडेंट) दर्ज करा सकेंगे। इससे व्यापारियों को अपने व्यापार एवं माल परिवहन की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था में पार्सल वैन का आवंटन लोडिंग की पसंदीदा तिथि के आधार पर किया जाएगा। यदि एक ही तिथि के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो प्राथमिकता आवेदन जमा करने की तारीख और समय के अनुसार तय की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। यह भी पढ़ें- ढुलाई के लिए व्यस्त मौसम शुल्क में दी छूट रेलवे द्वारा अधिक मांग वाले स्टेशनों को अधिसूचित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.