प्रयागराज, जुलाई 25 -- प्रयागराज टेंट कैटर्स एंड इवेंट एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में शनिवार को व्यापारियों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर दुर्घटना बीमा अभियान चलाया गया। दरभंगा कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 100 टेंट कारोबारियों का दुर्घटना बीमा कराया गया। इसके अलावा कई अन्य व्यापारियों का भी पंजीकरण किया गया, जिनका बीमा जल्द पूरा किया जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संघ के महामंत्री वीके शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में दिवंगत सदस्य आशु की स्मृति में पौधरोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार और जिलाध्यक्ष प्रियंक अग्रवाल ने अतिथिय...