एटा, मई 20 -- व्यापारियों के गुस्से को देखते हुए जलेसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पकड़ लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस की माने तो अन्य आरोपियों को भी तलाश किया जा रहा है। बता दें कि सोमवार को दिनदहाड़े सरे बाजार नगर में मेडिकल स्टोर संचालक मोहल्ला गली चिंताहरण निवासी शुभम वार्ष्णेय से आरोपी सचिन यादव निवासी भूड़ गड्डा जलेसर ने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार, साथी की पिटाई की। यह भी पढ़ें- दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप जान से मारने की धमकी दी थी। व्यापारियों ने बाजार बंदकर विरोध जताया था साथ ही मंगलवार को भी व्यापारियों ने बैठक कर आरोपी की गिरफ्तारी की ...