बांदा, दिसम्बर 23 -- बांदा। संवाददाता राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के संयोजक ने पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। कहा कि सुंदरीकरण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने की मंशा सफल नहीं होने दी जाएगी। पदाधिकारियों ने एमएसएमई क्षेत्र की जटिलताओं और ई-कामर्स की चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की। मंगलवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के संयोजक संदीप अ्ग्रवाल गुड्डा ने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारी अमित गुप्ता ने कहा कि विकास के नाम पर व्यापारियों का विनाश बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने बांट-माप उपकरणों के सत्यापन शुल्क में अप्रत्याशित वृद्धि को वापस लेने की मांग की। कहा कि बबेरू में सुंदरीकरण के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ नगर विकास मंत्री से प्रतिनिधि मंडल शीघ्र मिलेगा। शह...