व्यापारियों के अधिकारों और समस्याओं पर हुई चर्चा
काशीपुर, जून 27 -- काशीपुर, संवाददाता। भारतीय व्यापार मंडल की कार्यशाला में व्यापारियों की समस्याओं और उनके अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। शनिवार की शाम कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिसोर्ट में भारतीय व्यापार मंडल (उत्तराखंड) की बैठक हुई। इस दौरान भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी वैभव जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय व उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल दो दिवसीय दौरे के दौरान यहां पहुंचे। बैठक के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना एवं मजबूत नीतियों व रीतियों के साथ आगे के कार्यों को बढ़ाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन पूरे भारतवर्ष में काम कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.