गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर,प्रमुख संवाददाता। एसपी ट्रैफिक के साथ शुक्रवार को पुलिस लाइन में व्यापारियों संग हुई बैठक के बाद समस्त व्यापार मंडल ने 28 अप्रैल की बंदी स्थगित कर दी है। उधर, शनिवार को नगर निगम ने भी व्यापारियों की समस्याओं और मांगों पर कई आश्वासन दिए हैं।समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीतिन जायसवाल ने कहा कि शुक्रवार की बैठक में तय हुआ कि गोलघर में 100 ई-रिक्शा को अस्थाई रूप से चलाने की अनुमति दी जाएगी। आगे चलकर अयोध्या में संचालित गोल्फ कार्ट की तर्ज पर इलेक्ट्रॉनिक गोल्फ कार्ट के लिए टेंडर किया जाएगा। स्मार्ट सड़क के निर्माण के बाद सफेद पट्टी के अंदर गाड़ी खड़ी करने की अनुमति को लेकर समीक्षा होगी। चटोरी गली में दो पहिया वाहन को चलाने के लिए जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। इन निर्णय के आलोक में नितिन कुमार जायसवाल, विवेक अग्रवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.