व्यापारियों की समस्या पर हुई चर्चा
जौनपुर, जून 2 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने दुकानदारों से कहा कि अपनी दुकानों के आगे निर्धारित सीमा से अधिक सामान न रखें। सड़क पर अतिक्रमण से जाम की स्थिति बनती है और आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ती है। उन्होंने आभूषण व्यवसायी, कपड़ा व्यवसायी व बड़े प्रतिष्ठान मालिकों से अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि कैमरे लगने से चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और अपराधियों की पहचान आसान होगी। बैठक में उमेश जायसवाल, संजय सोनी, चंद्रेश कुमार, मनोज मोदनवाल, रवि मोदनवाल, अनिल कौशल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.