व्यापारियों की समस्याओं पर कानपुर में 13 को होगा महासम्मेलन
औरैया, सितम्बर 1 -- प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल का प्रादेशिक व्यापारी महासम्मेलन 13 सितंबर को कानपुर के सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर हाल में आयोजित होगा। सम्मेलन में व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन, उद्योग लगाने के लिए ऋण सीमा पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने और मंडी शुल्क समाप्त करने समेत व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। सम्मेलन को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू किया। औरैया पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला ने बताया कि सम्मेलन सुबह 10 बजे से होगा। इसकी तैयारियों को लेकर औरैया के साथ इटावा, आगरा समेत अन्य जिलों में व्यापारियों से संपर्क कर उनकी समस्याएं जानी जा रही हैं। इन समस्याओं को सम्मेलन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.