शामली, जनवरी 21 -- पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के समर्थन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने कहा कि प्रदेश का व्यापारी वर्तमान में जीएसटी विभाग की सचल दल टीम एवं अन्य टीमों द्वारा किए जा रहे सर्वे और छापों के कारण मानसिक उत्पीड़न झेल रहा है। उन्होंने जीएसटी विभाग की सचल दल प्रणाली को समाप्त करने तथा व्यापारियों के अनावश्यक उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने अनुरोध किया कि 1 फरवरी को संसद में प्रस्तुत होने वाले केंद्रीय बजट में व्यापारियों के हित में ठोस प्रावधान किए जाएं। उन्होंने 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके व्यापारियों को प्रतिमाह 3000 रुपये पेंशन योजना लागू करने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.