हल्द्वानी, जनवरी 4 -- हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू के समक्ष व्यापारियों की समस्याएं रखीं। कुंवर ने मांग की कि मंडी में लंबे समय से काम कर रहे दुकानदारों को नई दुकानों का आवंटन निशुल्क हो और पुराने व्यापारियों को टैक्स फ्री किया जाए। उन्होंने कहा कि कई दुकानदार वर्षों से मंडी में स्थायी ठिकाने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें राहत मिलना जरूरी है। साथ ही दो मंजिला दुकानों के नियमितीकरण की भी वकालत की। कुंवर ने स्पष्ट किया कि इन मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा ताकि व्यापारी व किसान हितों को सुरक्षित किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...