व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चेयरमैन को भेजा गया ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम मोहन सोनी ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन को ज्ञापन भेजकर प्रदेश एवं जिले के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है और उनके समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि एफएसएसएआई लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन की वैधता को 1 अप्रैल से आजीवन किए जाने संबंधी समाचार सोशल मीडिया पर वायरल हैं लेकिन विभाग द्वारा अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे व्यापारियों में भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी है। ज्ञापन में मांग की गई कि वाणिज्य विभाग में पंजीकृत व्यापारियों को मिलने वाली 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपये की जाए और सामान्य मृत्यु की स्थिति में भी बीमा लाभ प्रदान किया जाए। इसके अलावा ऑनलाइन व्यापार और जिला, तहसील एवं नगर स्तर पर तेजी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.