बदायूं, मई 27 -- जिले में मंगलवार को जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने कहा, अफसर और बैंकर्स उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता पर करें। सरकारी योजनाओं का लाभ देने में आनाकानी करने वाले और शासनादेशों का उल्लंघन करने वाले बैंकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

बैठक के बाद ज्ञापन जिला उद्योग बंधु की बैठक के बाद डीएम को अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।

बैंक अधिकारियों के निर्देश डीएम ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न योजनाओं के तहत लोन के लिए आने वाले आवेदकों का सम्मान करें और उन्हें प्रोत्साहित करें। किसी भी आवेदन को बिना किसी ठोस वजह के निरस्त न किया जाए।

प्लेज पार्क योजना पर...