मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ, संवाददाता। लघु उद्योग भारती जिला इकाई के सदस्यों की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल में हुई। इसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन करते हुए बिजली मीटर को लेकर आ रही समस्या को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही साथ सरकार से व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान की मांग उठाया। बैठक को सम्बोधित करते हुए लघु उद्योग भारती जिला इकाई के जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रीपेड की व्यवस्था को जबरदस्ती थोपा जाना गलत है। कहा कि एक तो पहले से ही स्मार्ट मीटर की रीडिंग लोगों की समझ से बाहर है। ऊपर से प्रीपेड भुगतान के नाम पर विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान व्यापारियों ने कहा कि ...