व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण में देरी न करें विभागीय जिम्मेदार
कौशाम्बी, जून 23 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति एवं जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने व्यापारियों की शिकायतों व समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उद्यमियों/व्यापारियों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि विगत माह निवेश मित्र पोर्टल पर कुल 300 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें 235 प्रकरण निस्तारित हो चुके हैं एवं 31 प्रकरण विभिन्न विभागों के स्तर पर लंबित हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.