हरदोई, मार्च 28 -- हरदोई। जिला उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्यामी एवं व्यापारियों की निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को देखने के लिए एक कर्मचारी नामित करें। प्रत्येक दिन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा करें। अस्वीकृत होने वाले आवेदन पत्रों की जानकारी समय पर उद्यमी व व्यापारी को दें। किसी भी प्रकरण को लंबित न रखें। उद्यमी एवं व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करायें। बैठक में सीडीओ ने वन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि विद्युत विभाग से समन्वय बनाकर सभी औद्योगिक क्षेत्रों के मार्गों पर खड़े पेड़ों की छटाई करायें। जल निगम क...