औरैया, अप्रैल 4 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में व्यापारियों की शिकायत के बाद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दिबियापुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप त्रिपाठी को लाइनहाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीआईजी हरीश चंदर से की गई शिकायत और उसके बाद कराई गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने अपर पुलिस अधीक्षक आलोक‌ मिश्रा से जांच कराई थी, जिसमें मिली रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया गया। कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। दिबियापुर थाने की कमान अब अछल्दा के इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा को सौंपी गई है। वहीं अछल्दा थाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह को दी गई है। बताया जा रहा है कि व्यापारियों ने थाना स्तर पर कार्यशैली को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी, जिसके ब...