बलिया, मार्च 15 -- बेल्थरारोड। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक रविवार को हुई। इसमें संगठन का विस्तार करते हुए निष्ठावान व उत्साही युवाओं को संगठन की जिम्मेदारी दी गई। विजय कुमार गुप्ता और मोहन सिंह वर्मा की देखरेख में संगठन के विस्तार में राजेश गुप्ता, रिजवान उल्लाह, विनय वर्मा, राघवेंद्र प्रताप, घनश्याम मोदनवाल, बबलू वर्मा, सत्यानंद, मिन्हाज आलम, मानवेंद्र बहादुर सिंह, घनश्याम बरनवाल, पवन वर्मा, शुभम, हेमंत शुक्ल को विभिन्न पदों पर निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष निलेश कुमार दीपू ने लोगों से संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर संतोष यादव, दीपक गुप्ता, सत्य प्रकाश आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.