प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। होली के दिन मस्जिद की दीवार पर रंग पड़ने को लेकर व्यापारियों की पिटाई के मामले में एसओ कंधई को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में एसएसआई सहित तीन सिपाही पहले ही लाइन हाजिर हो चुके हैं। होली के दिन कंधई बाजार में मस्जिद की दीवार पर रंग पड़ने की शिकायत पर पुलिस ने दो व्यापारियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। जमानत मिलने के बाद व्यापारी घर पहुंचे तो उनकी चोटें देख बाजार के लोग आक्रोशित हो गए थे। व्यापारियों ने बताया कि थाने में एसएसआई और तीन सिपाहियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की साथ ही अपमानित भी किया था। व्यापारियों ने थाने में हंगामा करते हुए एसपी दीपक भूकर से शिकायत भी की थी। एसपी ने एसएसआई असलम खान को तत्काल लाइन हाजिर कर सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी को जांच सौंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.