सहरसा, अप्रैल 10 -- सहरसा, नगर संवाददाता कोसी चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा विकासशील बिहार में व्यापारियों की दशा और दिशा विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं व्यापार को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने व्यापारियों से सुझाव लेकर व्यापार के अनुकूल वातावरण तैयार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया। अध्यक्ष अर्जुन दहलान ने कहा कि बदलते आर्थिक परिवेश में व्यापारियों के सामने अनेक चुनौतियां हैं । समाधान के लिए सरकार, प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वय आवश्यक है। मौजूद व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों ने व्यापार के विकास, सरल नियम व्यवस्था, बेहतर आधारभूत संरचना और सुरक...