मथुरा, अप्रैल 18 -- फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोतवाली में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में समस्याओं पर चर्चा की। इसमें शहर की ट्रैफिक, बिजली, सफाई एवं अतिक्रमण जैसी समस्याओं के समाधान के प्रयास किया गया। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट, सहायक नगर आयुक्त, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी शौर्य कुमार, रामखिलावन शर्मा, बिजली एसडीओ एवं शहर कोतवाल के आदि मौजूद रहे। इसमें निर्णय लिया कि नगर निगम बाजारों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्ययोजना बनाएगी, इसमें व्यापारियों से सहयोग की अपील की। वहीं पुराने शहर के बाजारों में स्कूल बसों का संचालन वन-वे करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट स्कूल संचालकों के साथ बैठक करेंगे। समस्याओं को लेकर सौंपे गए ज्ञापन पर अधिकारियों ने जरुरी कार्रवाई का आश्वासन दिया, वहीं भैंस बहोरा क्षेत्र में चोक नाले का निरीक्षण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.