फतेहपुर, मार्च 3 -- फतेहपुर। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन जीटी रोड स्थित एक होटल में किया गया। जिसमें एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि होली महज रंगो व हुड़दंग का त्योहार नहीं है बल्कि इस पावन त्योहार पर एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटी जाती है। लेकिन कुछ लोगो ने इस त्योहार को बदरंग किए जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, अपील करते हुए कहा कि सभी होली का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। कार्यक्रम में जय किशन, प्रशांत सिंह चौहान, अनिल महाजन, आकाश भदौरिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...