व्यापारियों का लखनऊ में प्रदर्शन
कानपुर, जुलाई 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बुधवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद कार्यालय, गोमती नगर में व्यापारी जुटे। प्रदेश की 251 गल्ला मंडियों के व्यापारियों ने जियो ऐप द्वारा वाहन टैगिंग की समानांतर ऑनलाइन व्यवस्था, गेट पास में समय-सीमा संबंधी नियम आदि मुद्दों को लेकर विरोध जताया। बाद में चार सूत्रीय ज्ञापन मंडी निदेशक इंद्रविक्रम सिंह को सौंपा। अजय वाजपेयी, बनवारीलाल गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, अशोक अग्रवाल, श्याम सिंहल ,संजय भदौरिया आदि रहे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: व्यापारियों ने जियो टैगिंग निरस्त करने की मांग उठाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.