आगरा, जून 27 -- समाजवादी व्यापार सभा की जिला इकाई के अंतर्गत रविवार को थाना ताजगंज के पास जैन मंदिर पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। व्यापारियों की समस्याओं, उनके उत्पीड़न के आरोप और पर्यटन क्षेत्र के मुद्दों चर्चा होगी। व्यापारियों के हितों की रक्षा करने को उनकी आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। संवाद शाम छह बजे से होगा। संयोजक इकाई अध्यक्ष संजीव पोरवाल हैं। देखरेख मनोज गुप्ता करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...