मेरठ, मार्च 30 -- पीएल शर्मा स्मारक बच्चा पार्क में सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का जिला सम्मेलन हुआ। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। निर्णय लिया कि किसी भी स्तर पर व्यापारियों को शोषण-उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मेलन में जिला युवा व्यापार मंडल, महानगर युवा व्यापार मंडल एवं जिला महिला व्यापार मंडल का गठन किया। महानगर अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल सुधांशु पराशर, जिला अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल तरुण शर्मा, महिला व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रेखा वाधना, महामंत्री सुधा त्यागी समेत सभी पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए एवं शपथ दिलाई।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ महानगर अध्यक्ष अकरम गाज़ी एवं उनकी टीम ने जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर का स्वागत किया। इस दौरान उल्लेखनीय कार्यों के लिए व्यापारियों के साथ...