सहारनपुर, दिसम्बर 25 -- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती व्यापारियों व भाजपाइयों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नगर के मेन बाजार में पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौ. नक्षत्र पंवार के आवास पर व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भाजपा नेता गौतम चौधरी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में अटल जी का महान योगदान रहा है। गौतम चौधरी, मदन बाटला, दीपक मोदी, राजेश बाटला, लव सैनी, गौरव चावला, सचिन बाटला, श्यामवीर गुर्जर, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.