पीलीभीत, जनवरी 22 -- पीलीभीत। व्यापारियों और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में स्मार्ट मीटर को लेकर पैदा हुई भ्रम की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। हालांकि बिजली विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जबाव नहीं दिया गया। जिस पर बैठक बेनतीजा ही समाप्त हो गई। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर की अध्यक्षता में बिजली विभाग के अफसरों और व्यापारियों के बीच हुई बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने स्मार्ट मीटर से संबंधित विषय पर एक लिखित विधिक पत्रक प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष ने बिजली विभाग के अधिकारियों से पूछा कि स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य है या स्वैच्छिक। इस पर बिजली विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट एवं लिखित उत्तर प्राप्त नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.