बरेली, मार्च 25 -- शासन की महत्वकांक्षी योजना में शामिल सीएम ग्रिड योजना को लेकर शहर के तमाम इलाकों में काम चालू है लेकिन फेज दो के अंतर्गत कोहाड़ापीर से सूद धर्मकांटा रोड पर अतिक्रमण इसमें रोड़ा बन रहा था। इसको लेकर व्यापारियों व निगम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने पर सहमति जता दी है। जल्द ही अतिक्रमण हटाने के साथ निर्माण शुरू होगा। मंगलवार को निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ लल्ला मार्केट के पास बैठक कर संवाद किया। इससे पूर्व व्यापारियों को एलसीडी पर सीएम ग्रिड से होने वाले चौड़ीकरण की वीडियो दिखाई गई, जिसमें चौड़ीकरण होने के बाद रोड को दिखाया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि अगर रोड चौड़ी होगी तो उन्हीं का फायदा होगा और उनकी जगह की कीमत भी बढ़ेगी। कई व्यापारियों ने 30-40 सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.