बरेली, मार्च 25 -- शासन की महत्वकांक्षी योजना में शामिल सीएम ग्रिड योजना को लेकर शहर के तमाम इलाकों में काम चालू है लेकिन फेज दो के अंतर्गत कोहाड़ापीर से सूद धर्मकांटा रोड पर अतिक्रमण इसमें रोड़ा बन रहा था। इसको लेकर व्यापारियों व निगम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने पर सहमति जता दी है। जल्द ही अतिक्रमण हटाने के साथ निर्माण शुरू होगा। मंगलवार को निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ लल्ला मार्केट के पास बैठक कर संवाद किया। इससे पूर्व व्यापारियों को एलसीडी पर सीएम ग्रिड से होने वाले चौड़ीकरण की वीडियो दिखाई गई, जिसमें चौड़ीकरण होने के बाद रोड को दिखाया गया। अ​धिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि अगर रोड चौड़ी होगी तो उन्हीं का फायदा होगा और उनकी जगह की कीमत भी बढ़ेगी। कई व्यापारियों ने 30-40 सा...