इटावा औरैया, मई 21 -- बिजली की इस बदइंतजामी को लेकर लोगों में आक्रोश है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती और अनिल कौशल ने कहा कि बिजली न मिलने से न केवल आम जनता परेशान है, बल्कि व्यापार भी ठप हो गया है। भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में रात की सप्लाई न मिलने से किसान और उनके परिवार बेहद संकट में हैं। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती के विरोध में भाकियू किसान सभा का धरना यह भी पढ़ें- खेत फीडरों में भेदभाव के विरोध में किसानों का धरना, सभी ब्रांच चलाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...