बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। रायफल क्लब मैदान को बचाने की लड़ाई में उतरे पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने एक लीगल नोटिस जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार को भेजा। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया रायफल क्लब मैदान को नीलाम करने की साजिश का विरोध हर वर्ग, हर पार्टी ने किया। नए तरीके से रायफल क्लब मैदान को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है। मैदान में काफी विरोध के बाद भी जिला प्रशासन ने व्यापारिक प्रदर्शनी की अनुमति दे दी है। प्रदर्शनी वालों ने पूरे मैदान को बर्बाद कर दिया। अब गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे कहां स्पोर्ट्स कैंप लगाएंगे। कहां खेल प्रैक्टिस करेगें। इसका विरोध खिलाड़ियों ने किया था। ज्ञापन भी दिया पर उस ज्ञापन का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने अपने वकी...