व्यापारिक प्रतिष्ठान पर टैक्स सर्वे दूसरे दिन भी जारी
बेगुसराय, जून 13 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के पावर हाउस रोड स्थित केके इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान पर शुक्रवार से इनकम टैक्स का सर्वे शुरू हुआ जो दूसरे दिन शनिवार को भी चलता रहा। 12 बजे दिन में भागलपुर, सहरसा, कटिहार, मुंगेर के साथ बेगूसराय की टीम सर्वे के लिए प्रतिष्ठान में प्रवेश कर गयी। इनकम टैक्स की सर्वे टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों के द्वारा सामानों की खरीदारी, बिक्री के बाद बचत राशि में हुई गड़बड़ी को पकड़ने के लिए इनकम टैक्स विभाग सर्वे करता है। टीम में शामिल अधिकारी के अनुसार शहर के कई प्रतिष्ठानों में अभी लगातार सर्वे का काम चलेगा। यह भी पढ़ें- व्यापारिक प्रतिष्ठान पर टैक्स सर्वे दूसरे दिन भी जारी समाचार प्रेषण तक केके इंटरप्राइजेज में सर्वे टीम स्टॉक रजिस्टर, सेल रजिस्टर, पर्चेज रजिस्टर का मिलान करने में जुटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.