अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर की बैठक में बुधवार को रेलवे रोड पर प्रदेश सरकार के बजट को लेकर हुई। प्रांतीय महामंत्री एवं महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने कहा कि यह बजट प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ "ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस" को ज़मीनी स्तर पर साकार करने वाला है। व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष श्रीकिशन गुप्ता ने कहा कि बजट में एमएसएमई सेक्टर, स्टार्ट-अप, महिला उद्यमिता, डिजिटल सेवाओं, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, नई औद्योगिक नीतियां, लॉजिस्टिक्स पार्क, एक्सप्रेसवे, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे प्रावधान अत्यंत सराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.