लखीसराय, जून 14 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में मरीजों को सरकारी स्तर पर उपलब्ध दवा का पूरा लाभ दिलाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने महत्वपूर्ण पहल किया है। अब अस्पताल के सभी ओपीडी, वार्ड और संबंधित वार्ड में उपलब्ध दवा की अद्यतन सूची फोल्डर के रूप में उपलब्ध कराया है। यह भी पढ़ें- व्यापक पहल: सदर अस्पताल के सभी ओपीडी व वार्ड में दवा सूची उपलब्धदवा उपलब्धता की जानकारी साथ ही चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी को निर्देश दिया गया है कि सूची के अनुसार मरीजों को उपलब्ध दवा का परामर्श दें। सदर अस्पताल से ही दवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पहले कई बार जानकारी के अभाव में चिकित्सक को यह पता नहीं चल पाता था कि अस्पताल के भंडार में कौन-कौन सी दवा उपलब्ध हैं। इसके कारण मरीजों को ऐसी दवा भी बाहर की निजी मेडिकल दुका...