पटना, फरवरी 2 -- वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि व्यापक आर्थिक स्थिरता, क्षेत्रीय विविधीकरण, बढ़ता निवेश, मानव पूंजी का विकास, रोजगार सृजन और सतत अवसंरचना विकास बिहार की प्रगति के मजबूत आधार हैं। राज्य सरकार के खर्च करने की क्षमता और राजस्व संग्रह में भी वृद्धि हुई है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 बिहार की अर्थव्यवस्था की मजबूती, निरंतर विकास और भविष्य की संभावनाओं को दर्शाता है। यह सर्वेक्षण बिहार की आर्थिक प्रगति का एक संतुलित और यथार्थपरक आकलन प्रस्तुत करता है। सोमवार को विधानसभा वाचनालय में प्रेसवार्ता में वित्त मंत्री ने राज्य के राजकोषीय स्थिति की चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में राज्य सरकार का कुल व्यय 1.66 लाख करोड़ था, जो 2024-25 में 2.82 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान पूंजीगत व्यय का अनुपात 15.8 प्रतिशत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.