मुंगेर, अप्रैल 12 -- मुंगेर। मुंगेर जिला धान उत्पादन के लिए बिहार के प्रमुख क्षेत्रों में जाना जाता है, लेकिन वर्तमान समय में यहां के किसान कई स्तरों पर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। बदलता मौसम, बढ़ती लागत, कमजोर बाजार व्यवस्था और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ समय पर न मिलना किसानों की आय और भविष्य दोनों को प्रभावित कर रहा है। खेत से मंडी तक की पूरी प्रक्रिया किसानों के लिए संघर्ष बनती जा रही है। यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो धान की खेती पर संकट और गहरा सकता है। बदलते मौसम ने बिगाड़ी धान खेती की गणित: मुंगेर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जलवायु परिवर्तन का असर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ वर्षों में मानसून का समय और बारिश की मात्रा दोनों अनिश्चित हो गई हैं। कभी अत्यधिक वर्षा से खेत जलमग्न हो जाते हैं, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.