दरभंगा, सितम्बर 22 -- दरभंगा। लोकभवन में भारत का पूर्वी मोर्चा (म्यांमार एवं बांग्लादेश) विषयक व्याख्यान में लनामिवि के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं शोधार्थियों ने सहभागिता की। विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. ज्योति प्रभा, सहायक प्राध्यापक (सीनियर स्केल), डॉ. मनीष कुमार, सहायक प्राध्यापक (सीनियर स्केल) तथा शोधार्थी सरोज कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम पाटलिपुत्र प्रज्ञा प्रवाह के तत्वावधान में 19 सितंबर को आयोजित हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...