हरिद्वार, मार्च 24 -- गुरुकुल कांगड़ी विवि के कन्या गुरुकुल परिसर में कॉरपोरेट अफेयर्स एंड आउटरीच सेल की ओर से एमएससी और एमसीए छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर मार्गदर्शन व्याख्यान आयोजित किया गया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. राजुल भारद्वाज ने रोजगार, एआई तकनीक और प्रोजेक्ट से जुड़े अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 से 30 अप्रैल तक 13 प्रतिष्ठित कंपनियों में ऑनलाइन-ऑफलाइन प्लेसमेंट आयोजित होंगे। छात्रों को अंतिम सेमेस्टर में प्रोजेक्ट के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन लेने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.