मधेपुरा, मार्च 27 -- आलमनगर एक संवाददाता । खुरहान स्थित रामखेलावन झरीलाल डिग्री महाविद्यालय के विज्ञान भवन में गुरुवार को व्याख्याता के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने किया। श्रद्धांजलि सभा में शामिल डिग्री कॉलेज के सचिव प्रभात कुमार सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि कॉलेज में कार्यरत व्याख्याता स्वेता कुमारी (35) के असामयिक निधन से अपूरणीय क्षति पहुंची है। श्वेता हमेशा अपने दायित्व के प्रति सजग और तत्पर रहती थी। वे शिक्षकों में सरल स्वभाव और नेक दिली के लिए मिशाल थी। वहीं व्याख्याता निम्मी सिंह ने कहा कि श्वेता के निधन से हमलोग एक सच्चा और अच्छा साथी खो दिया। श्रद्धांजलि सभा में व्याख्याता नरेंद्र सिंह, अभिलाषा कुमारी, सोनम भारती सहित सुरेश मंडल, प्रतिमा, लवली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.